Girlfriend shayari
Girlfriend shayari : क्या आपकी Girl friend उदास बैठी हुई है ? और आपका अभी-अभी झगड़ा हुआ है तो शायरी खास आपके लिए है यह शायरी आपके लिए मददगार साबित होगी यदि आप मनाने के लिए इस शायरी का प्रयोग करते हैं लेकिन यह तभी वास्तव में काम करेगी जब आप किसी को दिल से चाहते हो प्यार करते हो, मित्रों शुरू करते हैं रूठने मनाने वाली स्पेशल शायरी
( full website map👉 Click here )
Girl friend shayari
खूबसूरत हो तुम गुस्से में आंखें तेरी लाल है
रुप की रानी हो तुम खुद में ही एक सवाल है
मेरी गुस्ताखी माफ़ करना ऐ हसीना
तेरी रुठने वाली आदा भी बड़ी कमाल है।।
आशा है यह शायरी बड़ी ही सटीकता से आपकी Girl friend के दिल में उतर जाएगी और आपको माफ़ी भी मिल जाएगी फिर भी यदि बात ना बने तो तो आप आगे यह शायरी पेश करें
गुमसुम बैठे हैं वो हमसे दूर नाराज़ हैं
तुम जानते नहीं तुझमें कोई तो बात है
छोटी सी बात पर रुठना यह कोई बात है?
तुम धड़कता दिल हो मेरा और मुझे तुम पर नाज है ।।
हो सकता है अब वो आपको माफ कर दे या आपको तड़पाने के लिए आपके दिल से और खेले प्यार में दर्द खुशी सबका अपना मजा है फिर भी यदि आपकी गर्लफ्रेंड भाव खाए तो उसे यह शायरी जरूर दें
अपना दिल जला कर राख कर जाऊं मैं
गर इजाजत हो तेरी मिट्टी में मिल जाऊं मैं
और किन शब्दों में तुमको समझाऊं मैं
मोहब्बत इतनी गहरी हो मरके भी अपने सारे वादे निभाऊ मैं ।।

यदि आपको लगता है यह शायरी कुछ ज्यादा ही असरदार हो सकती है और आपकी गर्लफ्रेंड यह बदार्शत नहीं कर पाएगी तो आप शायरी बदल कर यह शायरी पेश कर सकते हैं शायद बिगड़ी बात बन ही जाए
मेरी निगाहों में छलकती खुशी हो तुम
मेरे दिल का सुकून होंठों की हंसी हो तुम
मांगता रहा रब से जो, वो दुआ हो तुम
नजरों से ओझल होकर भी दिल में रहते हो तुम।।
आशा है इतनी तारीफ करने के बाद इतना मक्खन लगाने के बाद किसी भी लड़की का दिल पिघल जाएगा फिर आप यह शायरी पंच मारना जो मोहब्बत के अहसास को ताजा कर दे-
लाखों हसिनाओं की भीड़ में तुमको चुना हमने
करीब आकर तुमसे रूबरू हुए अपना दिल तुमको दिया
याद हैं वो मोहब्बत के किस्से तेरा करीब आना
मिल कर खुशनसीबी के दिन बिताए हमनें।।

अब यदि आपकी गर्लफ्रेंड पढ़ी लिखी समझदार है तो समझों बात बन ही जाएगी लेकिन यदि वो कम समझदार है तो उनको गुस्सा आ सकता है तो कोशिश करेंगे कि उनके गुस्से को लेवल पर लाया जाए तो उससे सवाल किया जा सकता है –
तुम थे जो हमेशा साथ निभाने कि बातें करते थे
मोहब्बत में अपना हक़ जताने को अक्सर लड़ते थे
आज तुम वक्त की तरह बदलने लगे हो
हमारी मोहब्बत भूल कर क्यों हमसे लड़ने लगे हो ??
यहां पर हम बड़ी समझदारी से काम लेंगे और अपने साथी के साथ हुए झगड़े को बातों बातों में रफा दफा करेंगे –

चलो हमने माना सारी गलतफहमियां सारी ग़लती मेरी है
करीब आकर तुम कर दो इन्साफ फिर अब क्यों देरी है
तुम दिल हो, तुम ख्वाब हो, तुम ही धड़कन,तू चाहत मेरी है
मैं तेरी मोहब्बत में मिटने को तैयार,जाने तमन्ना तू मेरी है।।
- Full website map Click here
लगता है अब मामला साफ हो गया है फिर भी यदि बात ना बने तो ईश्वर के भरोसे छोड़ सकते हैं और आगे बढ़ते हैं।
🍁गर्लफ्रेंड शायरी🍁
गर्लफ्रेंड शायरी अपने दिल की बात को शायरी के माध्यम बयां करना और अपके शब्दों के जादू का असर इस कदर हो कि आप आसानी से अपने अपनों के करीब पहुंच सके उनके दिल में अपना पन जगा सकें और आसानी से गर्लफ्रेंड पटा सकें।।
गर्लफ्रेंड शायरी मेरी गर्लफ्रेंड को समर्पित है
उसके कदमों में मेरा दिल, मोहब्बत अर्पित है
वो जैसे शीशे और सगेमरमर की बनी मूरत है
जितनी भी तारीफ करु कम है वो बड़ी खूबसूरत है।।

इसमे गर्लफ्रेंड को शब्दों में बढ़ा चढ़ा कर उसकी स्तुति कर उसके रुप की तारीफ की ताकि प्रेम गहरे और मजबूत हो जब दो दिल मिलते हैं तो दो आत्माओं का मिलन होता है यह एक पवित्र बंधन है इसमें कहीं भी धोखा नहीं होना चाहिए। यही कारण है कि जब आप किसी को धोखा देते हैं तो आप गुनहगार हो जाते हैं इसलिए किसी को प्यार में कभी धोखा ना दे।
मुश्किलें बहुत आएंगी मोहब्बत की डगर में
लेकिन तुम मेरा साथ निभाना इस सफर में
जान तेरे लिए इस जहां से लड़ जाऊंगा मैं
तुम खुदा हो,मेरी जिंदगी,तुमको दिल से चाहुंगा मैं।।
जब आप अपने को समर्पित कर देते हैं तो आपका प्रेम अमर हो जाता है प्रेम एक अहसास है भाव है जो रिश्ते को मजबूत करता है यदि आप सम्पूर्ण भावना को व्यक्त करते हैं तो आप देखेंगे कि आपको बदले में भी प्रेम मिलेगा और आप भाव-विभोर हो जाओगे।
मैं तुमसे लड़ूं,तुमसे प्यार करूं,मुझे यह हक है
आजमाती हो मेरी मोहब्बत को क्या तुम्हें कोई शक है
अक्सर तेरी मोहब्बत में रम जाता हूं खो जाता हूं
तुम से सच्ची मोहब्बत करना यही मेरी आदत है।।
एक रोज उनसे मुलाकात हुई
बातों ही बातों में जाने क्या बात हुई
कि किस्से अब हमारे ट्रेंड हो गए
जब से वो हमारी गर्लफ्रेंड हो गई।।

यों तो जिद्द पकड़कर हम बैठे है
लोग पागल दिवाना हमें कहते हैं
एक फैमस कवि ‘राज़’ की डायरी है
यह मेने लिखीं गर्लफ्रेंड शायरी है।।
चुरा कर आंखों का काजल,दिल अपना देकर आए
कमबख़्त दिलों के फ़ैसले बिना सोचे समझे कर आए
चाहत क्या रही कभी हमें समझ ना आया मोहब्बत में
इसलिए दिल की दुकान बाजार में नीलाम कर आए।।
shayari for girlfriend
shayari for girlfriend हर किसी को एक गर्लफ्रेंड की आवश्यकता होती है और जब गर्लफ्रेंड बन जाती है तो समय-समय पर उप पर दिल जीतने के लिए शायरी कविताएं जो प्रेम रस से भरी हुई गघविधा है जो आपको आपके भावी साथी पर प्रभाव डालने में असरदार सुझाव है लोग इसका उपयोग अपनी सरहाना के लिए और लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने के लिए करते हैं। शुरू करते हैं
🌹shayari for girlfriend🌷
shayari for girlfriend तुम्हारे लिए है जान
हम तेरे दिल में रहते हैं चाहे तू ना मान या ना मान
तुम्हें क्या पता हमने चौबीस घंटे तेरे लिए खोल रखी है
कभी आकर देख, मेरी मोहब्बत मेरे दिल की दुकान।।
उन्होंने हमसे कहा – उन्हें हम से मोहब्बत नहीं
हमने कहा – अब कर लो ना
सामने खड़े हैं हम तुम्हारे
करीब आकर हमें बाहों में भर लो ना।।

समझ इतनी गहरी कि समझ ना सके
बातें स्पष्ट तरीके से भी कह ना सके
बड़े पढ़े लिखे घनचक्कर हो तुम
मोहब्बत की बातें इशारों से समझ ना सके।।
लेखक -राजदेव
देखूं जो तेरी एक झलक दिल को चैन आ जाए
जाने क्या बला हो तुम कैसे दिल को समझाएं
हम भुल गए खुद को तुमसे मिलने के बाद
तेरी याद में कैसे आपना पूरा जीवन बिताएं ??
तुम से मुलाकात मिलने का कोई तो बहाना हो
तेरे प्यार में कोई तो पागल,कोई तो दीवाना हो
यह फ़ोन पर सिर्फ बातों का खेल अब नहीं
कभी तो मिलो,लवर पोइंट पर आमना-सामना हो।।
सच ही कहा है किसी ने प्यार अंधा होता है और यही वह प्यार है जो आपको रिश्ते के प्रति ईमानदार बनाता है
shayari for gf in hindi
बहुत खूबसूरत हो तुम जैसे कोई खिलता गुलाब
जैसे अभी-अभी बाग में अंगड़ाइयां लेकर खिला है
मेरी निगाहों को सिर्फ़ तेरा ही तशब्बुर रहा
जब से जाने-बहार तू हमें एक बार मिला हैं।।

सारे रिश्तों को भुला कर तेरा हो जाऊं मैं
तू ही बता दें टूट कर किस क़दर तुम्हें चाहूं मैं
तेरी जुदाई बर्दाश्त नहीं होती हमसे अब जान
बड़ा नाज़ुक दिल मेरा कैसे इसे समझाऊं मैं।।
कब कहा हमने कि बगावत हम करेंगे
लेकिन तेरी कांटों भरी नज़र भी ना सहेंगे
क्यों ना सब भुला कर सुलह फैसला कर लें
तुम मेरी दिल की रानी,तूही इस दिल पर राज करे।
मोहब्बत के किस्से बड़े सरनाम होते हैं
महफ़िल में दिल जले बदनाम होते हैं
हमें तेरी आबरू अपनी जान से भी प्यरी है
शायद तुम जानते नहीं तू ज़िन्दगी हमारी है।।
Best hosting plan Click here
Read more shayari _ shayari ka khajana
हाँ, ये बहुत सही है। जब कोई उदास होता है तो शायरी से मनाना बहुत अच्छा तरीका है।
Thanks for your sharing 🙏
This is really interesting, You’re a very skilled blogger. I’ve joined your feed and look forward to seeking more of your magnificent post. Also, I’ve shared your site in my social networks!
This topic really needed to be talked about. Thank you.
You always deliver high-quality information. Thanks again!
I appreciate the depth and clarity of this post.
This is really interesting, You’re a very skilled blogger. I’ve joined your feed and look forward to seeking more of your magnificent post. Also, I’ve shared your site in my social networks!
For the reason that the admin of this site is working, no uncertainty very quickly it will be renowned, due to its quality contents.