तुम से मिलना है
तुम से मिलना है कि..आरज़ू जो हर मोहब्बत करने वाला अपनी महबूबा के लिए या आप यह मान सकते हो कि कोई अपने महबूब के लिए दिल कि सारी खिड़कियां हमेशा खुला रखते है जनाब इसी को बेपनाह मोहब्बत कहते हैं क्या आपने भी की है मुझे बताना जरुर आपको कब मिलना है इसी बात पर शायरी हो जाए ।
तुम से मिलना जरूरी है मेरी जान
हो जाए डेटिंग-सेटिंग बात मेरी मान।।

जो खिले फूल वो गुलजार हो गए हैं
ढेरों वादे उनके शायद वो भूल गए हैं।।
तुम गैरों के बहकावे में आ ही गए,मेरी जान
मासूम दिल तुमको समझता रहा नादान।।
मिलो तो फुर्सत निकाल कर आना
शिकायतों की लिस्ट बड़ी लम्बी है।।
जरुरी नहीं कि हर पल ज़रुरत तेरी हो
और इबादत करने के लिए इजाजत तेरी हो।।
क्या करोगे तुम,हमसे मिलकर
पूरी रात बिताई उंगलियों में गिनकर।।
तेरी मोहब्बत हमे तेरी याद दिलाती है
अजब सी चाहत है मेरी, तेरी ओर लाती है।।
तेरे अदा के जलवों की बारिश बड़ी तूफानी है
एक तरफ हुस्न की छुरी योवन बहता पानी है।।
Tumse milna hai
दोस्तों प्यार चीज़ ही ऐसी है कि अकेले रहा नहीं जाता और इसमें जुदाई को भी सहा नहीं जाता बस बात इतनी सी है तुम से मिलना है जिससे कि दिल सुकून मिले और मन यह चाहता है जो आसानी से मिलता नहीं है।
इस दिल को क्या कभी सुकून मिलेगा
दिल का मुरझाया फूल क्या फिर खिलेगा।।
कहते है दिल की बातें सीधे दिल में उतर जाती है
कितने नासमझ वो उनको हमारी बात समझ नहीं आती है।।
कभी मौका मिले तो बताना उन्हें
तेरी यादों में गुम है ढूंढ लाना उन्हें।।

तुमसे मिलना काश आसान हो जाए
गुज़रते गुजरते तेरे मोहल्ले में शाम हो जाए।।
तुमसे मिलना है इसी चाहत में सुबह से शाम हो जाती है मिल जाए तो दीदार की चाहत खत्म होने का नाम नहीं लेती और बिना मिले तो जिंदगी बीरान सी लगती है
सोचता हूं बड़ी बेरंग है ज़िन्दगी
इसमें हमें मिल कर रंग भरने चाहिए
चार कदम हम हमें चलें
दो कदम तुम भी करीब आइए।।
तुम से मिलने की चाहत बदले दिल अहसास
मेरी मोहब्बत का जुनून ले आया तुम्हें मेरे पास।।
सवाल हजार लिए,दिल का आईना साफ है
कितने मगरूर खुद में जलवे बेहिसाब है।।
मोहब्बत नामा अब दिल पर छपवा लिया है
किस्सा ए मोहब्बत जाम हमने भी पा लिया है।।
मुझमें ना रहा बाकि कहीं कतरा ए इश्क का
इस कद्र कत्ल हुआ था कभी मेरी मोहब्बत का।।
प्यार की परिभाषा इतनी भी आसान नहीं और इतनी भी कठिन नहीं कहते हैं खिलाड़ी अच्छा हो तो खेल कोई भी हो जीतने के चांस बढ़ जाते हैं। लेकिन एक बात समझने वाली है कि यह जबरदस्ती का सोदा नहीं मन की खुशी का सोदा है।इसके लिए तुम से मिलना है।
तुम से मिलना है करके बहाना
जीवन भर का हम से वादा निभाना।।
वादों को टूटने ना देंगे हम
आज वादा रहा तेरी कसम।।
मिलन मुश्किल से हुआ अपना मिलन
कितने लम्हें हम साथ रहे मेरे सजन।।
फूलों की खुशबू से आंगन महकता है
तेरी यादों में मेरा दिल चहकता है।।

मोहब्बत यदि इबादत है तो इबादत करते हैं
ज़माने में आज मोहब्बत ऐलान करते हैं।।
तुमसे मिलना है –
कहते हैं कि मोहब्बत बड़े बड़े इम्तिहान लेती है और जीवन में यह सबको आसनी से नहीं मिलती जिनको मिलती है वह इसकी कद्र नहीं जानते।
कद्र मोहब्बत की करना नहीं सीखा
तोड़ दिया दिल लेकिन जीना नहीं सीखा।।
चंद लोग आए समझाने तुम्हें मोहब्बत नामा
सब कुछ मिटा कर दिया तुमने बड़ा कारनामा।।
सवाल लोगों की जुबान पर यों ही रहेंगे
जल्द बदलना पड़ेगा खुदको लोग बेग़ैरत रहेंगे।।
मत पूछो मिलन की कोई वज़ह हमसे
तरसे है तेरी यादों में,जानें क्या खता हुई हमसे।।
Best hosting plan click here