☘️ अपनों के लिए प्यार 🌿
अपनों के लिए प्यार जताना या प्यार का अहसास करना बहुत ही जरूरी होता है क्योंकि जब आप सामने वाले शक्श को यह बताते हो कि आप उनके लिए कितने स्पेशल हो और आप का होना उनकी जिंदगी में कितना महत्वपूर्ण है यह आप को अपने व्यवहार से,शब्दों से, विचारों से सामने वाले शक्श को समर्पण करते हैं तो आपकी भावना की स्पष्टता देख कर आपस में तालमेल एक सामंजस्यपूर्ण अभिव्यक्ति जन्म लेती है जो रिश्ते को मजबूत और सुदृढ़ बनाती है चलिए शुरू करते हैं इस भावना का समावेश करते हुए शायरी जो उन लोगों के लिए समर्पित है जोकि रिश्तों को अहमियत देते है। अपनों के लिए स्पेशल दिखते हैं यदि आपको यह पोस्ट पसंद आए तो अपने चाहने वाले दोस्त – यारों को शेयर जरुर करें चलिए शुरू करते हैं – शायरी
🍀🥰अपनों के लिए प्यार 😍🍀
अपने हो तुम,अपनों के लिए प्यार तो जताना पड़ेगा
आपकी अहमियत खास है हमें बताना तो पड़ेगा
बड़े खूबसूरत होते हैं दिलों के यह रिश्ते ए दोस्त
भावना से सींच कर इस खूबसूरत रिश्ते को निभाना पड़ेगा।।

देखो मेरी निगाहों में एक बार उतर कर
मेरे दिल में रहा सदा अपनों के लिए प्यार !
हम तो तेरी मोहब्बत में अपना दिल हार गए
पुछते हैं हम तुमसे बताओ क्या है तेरा विचार ??
दिलों के रिश्ते निभाने आसान नहीं है
दिल फरेब लोगों का यह काम नहीं है
हर दर्द का मरहम बन जाता है वक्त और
इस वक्त को बदलना आसान नहीं है।।

दिल में अपनों के लिए प्यार बेशुमार रखते हैं
अपनों की खातिर जान की बाज़ी लगा सकते हैं
फ़ैसला तुम्हारा ही कि हम अपनों या गैरों में हैं
दिल कोई हो शक घर आप हमें आज़मा सकते हैं।।
हर रिश्ते को बखूबी से निभाना सीखा
खुदा का साथ,मां की दुआ मिली मुझे इसलिए
अपनों के लिए प्यार का अहसास है मुझे
एक दिन करीब आ कर समझाऊंगा तूझे ।।
☘️❤️ दिल के रिश्ते और प्यार😍☘️
दिल के रिश्ते और प्यार के बीच एक अहसास की डोरी से बंधा हुआ दो दिलों को आपस में जोड़ता है और सच बात तो यह है कि दिल के रिश्ते सिर्फ दिल से ही निभाए जाते हैं यदि आप उसमें बेईमानी करते हैं तो निश्चित आप अपने प्यार और रिश्ते को खो देंगे इसलिए हर रिश्ते को दिल से निभाना चाहिए खासकर जिन से आप प्यार करते हैं।
दिल के रिश्ते और प्यार को सींच कर
महबूब को जकड़ा बाहों में खींच कर
ख्वाब हकीकत में सच हो गया था
महसूस किया अंगुली को दांतों में भींच कर।।
सिफारिशें मोहब्बत में अब होती नहीं
तेरी याद में आंखें अब रोती नहीं
नादान रहें तुम जो मुझे जाने नहीं
ठीक से दिल के रिश्ते और प्यार पहचाने नहीं।।

दिल के रिश्ते और प्यार का अहसास हुआ है
दोस्ती से गहरा अब मोहब्बत का रंग हुआ है
इस लिए करता हूं दिल से फरियाद
मिले सारे जहां हर खुशी तुम्हें मेरी रब से दुआ है।।
हाले दिल बयां करने से पहले सोच लो जनाब
दिल के रिश्ते दिल से निभाए जाते हैं जनाब
बेमतलब की बात किसी को भाती नहीं है
कुछ रिश्ते खुबसूरत मन से उनकी यादें जाती नहीं है।।
मिले जो दिल मोहब्बत मे सरनाम हो गए
जाने क्यों हम उनके लिए बदनाम हो गए
शायद छलावा ही रहा उनकी गहरी निगाहों का
कि हम बेवजह उनके हुस्न का शिकार हो गए।।
🙂अपनों के लिए प्यार भरी बातें 😀
अपनों के लिए प्यार भरी बातें भी होगी
कभी कटी अकेली अधूरी रातें भी होगी
सच में मौसम दिलों के बदलते रहेंगे
दिल की बातें मीठे-मीठे शब्दों में बयां होगी।।

चलो आज मीठी -मीठी बातों से तुमको बहलाएं
कहो एक बार क्या हाले दिल फिर से सुनाएं
दिल की महफ़िल वीरान लगती है तेरे बिना
बेमतलब के कामों से कैसे खुद को बहलाएं।।
तेरी सादगी का रंग मनको भा गया
पहली नज़र में तू दिल में समा गया
ख़्वाहिश मेरी, तेरी बिन अधूरी रही
तेरी मोहब्बत को पाना जरूरी हो गया।।
जाकर कह दो उनसे वह कभी हम से रुकसत ना हो
गर हो हम पर कोई सितम लेकिन जुदाई का गम ना हो
रखता हूं खास अपनों के लिए प्यार भरी बातें और दिल की दुआ
बीत जाए पूरी उम्र लेकिन तुम्हें कोई कभी कोई ग़म ना हो।।
तुम पूछो ना एक बार हमें, जरा क्या हुआ है
दिल की बातें दिल से और रब की दुआ है
महसूस करते हैं अपनों को और दिल की बातें
मोहब्बत का हर फैसला तेरी मेरी मर्ज़ी से हुआ है।।
सोचता हूं आज मांग लूं तेरी मोहब्बत
रब की इबादत करके सब कुछ मांग लूं
पीना पड़े गर तेरी निगाहों से तो रूक जाऊ
होकर मदहोश तुझमें मैं सब्र से काम लूं ।।
करीब रहकर कभी महसूस ना होने दिया
मासूम दिल को कभी चैन ना मिलने दिया
सब किस्मत का खेल रहा ऐ मेरे खुदा
तुमने मुझे कभी किसी के आगे झुकने ना दिया ।।
मेरी निगाहें में अब तेरी मोहब्बत
ज़माने को साफ नज़र आने लगी
हमने तो बस दुआ मांगी तुम्हारे लिए
तेरी सखियां भी मुझे आज़माने लगी।।
Best Hosting plan click here
Read more…. shayari